Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मार्च । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गोल्ड द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को बोहरवाली देवी मंदिर परिसर में एक विशाल अन्न वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे से शुरू हुए इस सेवा कार्य में ग्रुप के सदस्यों द्वारा लगभग 2 क्विंटल आटे की पुड़ी, आलू-काशीफल की सब्जी, शुद्ध पेयजल के पाउच और चिप्स के पैकेट हजारों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच वितरित किए गए। इस समाज सेवा के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष जा. राकेश गर्ग और प्रशासनिक निदेशक आर.सी. नरूला का विशेष मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के अन्य सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग दिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और ग्रुप भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page