Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मार्च । हाथरस में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुरसान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल .32 बोर तथा 23,900 रुपये नगद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 29 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंचना फाटक के पास एक चाय के खोखे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश पुत्र नबाब सिंह निवासी शीतला, थाना मुरसान जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल .32 बोर और 23,900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस गिरफ्तारी के संबंध में थाना मुरसान में मु0अ0सं0 75/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक वी.पी. गिरि ने अपनी टीम के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page