
हाथरस 20 मार्च । आगरा रोड स्थित चित्रकूट बगीची से गुरुवार को भगवान परशुराम शोभायात्रा का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। शोभायात्रा जब शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सादाबाद गेट क्षेत्र के मोहल्ला गड्ढ़ा के सामने भोले मार्केट पहुंची, तब वहां समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने ब्राह्मण महासभा एवं मेला व शोभायात्रा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा पंडित, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हेमंत गौड़ तथा बाल कृष्ण शर्मा उर्फ बालों गुरु सहित विप्र बंधुओं का माला व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जयकारों के साथ माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय प्रकाश वार्ष्णेय (जिलाध्यक्ष किसान यूनियन), सुनील कुमार दिवाकर, डॉ. राधेश्याम रजक, नरेश दिवाकर, ताराचंद्र कुशवाह, धर्मेंद्र सविता, दीपचंद्र वार्ष्णेय, धर्मवीर चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
























