Hamara Hathras

Latest News

सासनी 20 मार्च । स्थानीय आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक शिक्षण सत्र का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य समाज के मंत्री श्री वेद प्रकाश भार्गव द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराकर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार जैसवाल और दयानंद शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ. अमित भार्गव रहे। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राधिका वार्ष्णेय (कक्षा 2) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं अलीना (कक्षा 5) द्वितीय और बेबी (कक्षा 4) तृतीय स्थान पर रहीं। विशिष्ट अतिथियों ने मेधावियों को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक डॉ. अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की असली आधारशिला है। उन्होंने बच्चों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार जैसवाल ने विद्यालय के अनुशासन और उच्च शैक्षणिक स्तर की जमकर प्रशंसा की। मेधावी छात्रों को निर्मल कुमार वार्ष्णेय एवं विद्या भूषण गर्ग द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापिका संध्या दयाल ने किया। अंत में प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा ने अभिभावकों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान नरेश चंद्र वार्ष्णेय, जगदीश प्रसाद शर्मा, श्याम वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, बनवारी लाल वर्मा, रविंद्र रावत, उषा गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page