Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मार्च । आज श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 (लेवल-2) के अंतर्गत “वीरांगना, कवयित्रियों, स्वतंत्रता सेनानी महिलाओं पर व्याख्यान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जबकि इसका सफल संचालन नोडल प्रभारी डॉ. अंजू आर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रंजना सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू, सावित्रीबाई फुले, भीकाजी कामा और अरुणा आसफ अली जैसी महान महिलाओं के त्याग और बलिदान को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को देशभक्ति और साहस की प्रेरणा दी।

इसी क्रम में डॉ. मंजू वर्मा ने प्रसिद्ध कवयित्रियों के काव्य और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने महादेवी वर्मा, सुभद्रा कुमारी चौहान और अमृता प्रीतम जैसी कवयित्रियों के साहित्यिक योगदान को रेखांकित करते हुए उनके काव्य में नारी संवेदना, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना की व्याख्या की। इस अवसर पर डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. रंजना तथा डॉ. अमृता सिंह का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 72 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय के प्रति गहरी रुचि दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page