Hamara Hathras

Latest News

 

हाथरस 20 मार्च । मोहन गंज स्थित जिला कैंप कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और शुभकामनाएं देकर उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं के सहयोग को दिया श्रेय

स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि यह एक वर्ष सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता के अटूट सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ समर्पित रहेंगे।

नेतृत्व में आई नई ऊर्जा

जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने कहा कि विवेक उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में संगठन को न केवल नई ऊर्जा मिली है, बल्कि कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ा है। पार्टी अब जनहित के मुद्दों को पहले से अधिक प्रभावी ढंग से उठा रही है। पूर्व किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में संगठन ने किसानों, युवाओं और आम आदमी की आवाज को मजबूती दी है। आने वाले समय में कांग्रेस जनपद में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मैनपुरी कॉर्डिनेटर अवधेश बख्शी, पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला महासचिव कपिल सिंह, जिला महासचिव प्रभा शंकर शर्मा, गोविंद चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सारस्वत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को गांव-गांव तक पहुँचाने और और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page