
हाथरस 20 मार्च । जनपद में 17 मार्च से चल रही चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। अंतिम दिन जूनियर आयु वर्ग के बालक-बालिका जूडो, हॉकी (बालक वर्ग) और भारोत्तोलन (बालिका वर्ग) की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला अर्थ संख्या अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने जूडो खेल से किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने जूडो और भारोत्तोलन के विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, जिला जूडो संघ के उपाध्यक्ष सुभाष बघेल ने हॉकी के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुनील, असलम खां और दीपा सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे। हॉकी बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले में ग्लोबल फील्ड हॉकी क्लब सासनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुकुलम की टीम को सेकंड हाफ में 1-0 के अंतर से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। गुरुकुलम की टीम उपविजेता रही।
जूडो एवं भारोत्तोलन के प्रमुख परिणाम
-
जूडो (बालक वर्ग) : 40 किग्रा में देवेन्द्र, 45 किग्रा में यश, 50 किग्रा में इशांत, 55 किग्रा में अमन, 60 किग्रा में ध्रुव, 66 किग्रा में अरन और 73 किग्रा भार वर्ग में देव प्रथम स्थान पर रहे।
-
जूडो (बालिका वर्ग) : 36 किग्रा में विधि, 40 किग्रा में ईवा, 44 किग्रा में अनुष्का, 48 व 52 किग्रा में कविता, 57 किग्रा में वैष्णवी, 63 किग्रा में काजल और +63 किग्रा में साधना ने बाजी मारी।
-
भारोत्तोलन (बालिका वर्ग) : विभिन्न भार वर्गों में प्रियंका, कामिनी, डौली, गौरी, ईशू, शालू, जानवी और अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका
प्रतियोगिता को निष्पक्ष संपन्न कराने में पंकज राजपूत, श्रीमती सीमा, सुजी यादव, अंसार हुसैन, वर्षा रानी, हरीश सागर, रोहित शर्मा, जुगेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, गौरव, देवेन्द्र, श्रीमती सुमन, लालाराम सिंह, विनोद कुमार और मुलायम सिंह आदि ने निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
























