Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 मार्च । दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस में आज कक्षा प्रेप के छात्र-छात्राओं द्वारा शैशवावस्था का अध्ययन पूर्ण कर कक्षा प्रथम में प्रवेश के उपलक्ष्य में भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा द्वितीय तक के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कहीं मधुर गायन ने सभी का मन मोह लिया तो वहीं ऑर्केस्ट्रा वादन, वेलकम सांग व डांस, डांस ड्रामा, थैंक यू डांस और थैंक यू सांग जैसी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कक्षा प्रेप के छात्र-छात्राओं को कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना चक्कु ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page