Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मार्च । चंदपा के गांव कुंवरपुर में मेला देखकर घर आ रही युवती से नामजदों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर फायरिंग कर दी, जिससे युवती बाल-बाल बच गई। किसी तरह युवती अपनी जान बचाकर भागी। पुलिस आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। चंदपा के गांव कुंवरपुर से बुधवार की रात्रि एक युवती मेला देख घर लौट रही थी। युवती से कृष्णा ने छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़ लिया। विरोध में युवती ने थप्पड़ मारा तो उसके साथी रुपेश निवासी मई इगलास ने तमंचे से फायर कर दिया, युवती बाल-बाल बच गई। युवती के शोर मचाने पर आरोपित भाग गए, फिर सूरज, टीकम, श्याम सिंह निवासी कुंवरपुर व चार से पांच अज्ञात युवती के घर पहुंचकर परिवार को धमकाने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची। एसआइ जनमेद सिंह की तहरीर पर कृष्णा, रुपेश, सूरज, पुन्ना, टीकम, श्याम सिंह व अज्ञात पर छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले आदि की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने टीम गठित कर शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page