
हाथरस 19 मार्च । ब्रज की द्वार-देहरी कही जाने वाली हाथरस की पावन धरा पर आज ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। नवरात्रि के प्रथम दिन निकली इस शोभायात्रा ने इस वर्ष धार्मिक आयोजन के साथ-साथ देश की विविध संस्कृतियों और परंपराओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। रथयात्रा में ब्रज संस्कृति की मनोहारी झलकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। विशेष आकर्षण के रूप में गिरिराज महाराज की भव्य झांकी सजाई गई, जिसमें ब्रज संत पंडित गया प्रसाद जी की झांकी के साथ छप्पन भोग की अलौकिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। वृंदावन से आई गौरिया मठ की भजन-कीर्तन मंडली ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जहां “जय परशुराम”, “जय श्रीराम” और “हरि बोल” के जयघोष गूंजते रहे।

शोभायात्रा में सनातन परंपरा का अद्भुत दृश्य तब देखने को मिला, जब वाराणसी के वटुकों ने भगवान परशुराम के रथ के आगे शंखनाद कर धर्म का आह्वान किया। देश की विविध संस्कृतियों को दर्शाने वाली झांकियां इस रथयात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं। पंजाब की गिद्दा, भांगड़ा और पाइप बैंड की प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल बनाया, वहीं वैष्णो देवी मंदिर पर आधारित रोड शो ने जम्मू-कश्मीर की आस्था को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही दिल्ली, राजस्थान और गुजरात की झांकियों ने भी अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया।

रथयात्रा में कई अनोखे आकर्षण देखने को मिले, जिनमें मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा गणेश जी, बाहुबली हनुमान जी, शिव तांडव, औघड़नाथ की झांकी, शिवजी की बारात और खाटू श्याम जी के दर्शनों के साथ नौ काली और अठारह भैरव का भव्य प्रदर्शन विशेष रहे। इस प्रस्तुति ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) की शक्तिपूजा परंपरा का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। गिरिराज जी की 56 भोग झांकी में उनकी छवि गाय के गोबर से निर्मित की गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल प्रसिद्ध जिया बैंड सहित विभिन्न प्रदेशों के बैंडों ने देशभक्ति और मधुर धुनों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजकों ने बताया कि यह रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय विविधता का भव्य उत्सव बनकर सामने आई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया और पूरा शहर श्रद्धा एवं उत्साह से सराबोर नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोभायात्रा में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र राघव भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

शहर के प्रमुख चौराहों पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ाया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा (योगा पंडित जी), उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा (बालो गुरु), शम्भूनाथ पुरोहित, विशाल सारस्वत, सुमित शर्मा (लहरा), राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, संयोजक नरेन्द्र तिवारी, अधीर पचौरी, संतोष शर्मा, अंकित शर्मा, अरविन्द वशिष्ठ, अभिषेक शर्मा, महामंत्री जय शर्मा, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा, विशेष सलाहकार कृष्ण विहारी शर्मा, करन शर्मा, मंत्री – देवेन्द्र मोहन शर्मा, दीपक शर्मा (ट्रांसपोर्ट), विवेक उपाध्याय, कुलदीप वशिष्ठ, सौरभ शर्मा, विपुल गौड़, गोपाल शर्मा, सहमंत्री गौरव शर्मा, विकास भारद्वाज, विष्णु सारस्वत, अनुराग दीक्षित, मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, आर्यवर्त पुरोहित, सह संयोजक गौरव रावत, धीरेन्द्र पाठक, दीपक भारद्वाज, शिवम शर्मा, कार्यालय प्रभारी मयंक शर्मा, गोविंद शर्मा, प्रतीक शर्मा, उदित शर्मा, शानू, मार्गदर्शक मंडल संजय शर्मा (BBCN), प्रशांत शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा, प्रवीन कौशिक, ललित शर्मा (लब्बू), राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, मेला निदेशक डा. विकास कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा। मेला अध्यक्ष योगा पण्डित ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रथमेश लाल गोस्वामी लड्डू गोपाल जी, बालयोगी महाराज, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, बसपा नेता डा अविन शर्मा, राम शर्मा, गिरीश पचौरी, केके दीक्षित, धीरज पांडे, शैलू शर्मा पहलवान, अधीर पचौरी, दिनेश लवानिया, मुकेश दीक्षित, मदन शर्मा, सुधीर पचौरी, सोनू पचौरी, रामनिवास शर्मा प्रधान, आशीष दीक्षित, संतोष उपाध्याय, विशाल शर्मा, रामेश्वर सारस्वत, रघुवर दयाल शर्मा, सुरेश शर्मा, शोभित उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, मनोज श्रोती, राकेश शर्मा, प्रवीण कौशिक, विकास शर्मा, कन्हैया कौशल, रणवीर पाठक, सचिन पाठक, शिवकुमार शर्मा, पवन पाठक, राजवीर मुखिया, कमल पालीवाल, श्याम अग्निहोत्री पूर्व प्रधान, अनी पंडित, संजय शर्मा, निशांत उपाध्याय, अमित अग्निहोत्री, गोपाल अग्निहोत्री, पुनीत अग्निहोत्री, रॉकी कौशिक, देवा पंडित, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
देखें शोभायात्रा की फोटो…
































