Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 मार्च । मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्कूली शिक्षा महानिदेशक एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित आकर्षक पोस्टर बनाए। इन पोस्टरों के माध्यम से महिलाओं की शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं के बीच नवदुर्गा के महत्व और महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा की गई। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, शासन के निर्देशों पर चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं। इसी क्रम में 19 मार्च से 26 मार्च 2026 तक मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page