Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 मार्च । क्षेत्र के गांव बढ़ार में गुरुवार सुबह अचानक पांच भैंसों की मौत हो गई। कुछ ही घंटों के भीतर हुई इन मौतों से ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत फैल गई है। पशुपालक अपने-अपने पशुओं को बचाने के लिए तरह-तरह के घरेलू व चिकित्सीय उपाय कर रहे हैं। गांव में किसी अज्ञात बीमारी के फैलने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि सुबह करीब 4 बजे से 9 बजे के बीच अलग-अलग स्थानों पर इन भैंसों की मौत हुई। अधिकांश मामलों में भैंसें अचानक खड़ी-खड़ी गिर गईं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मृतक भैंसों के पशुपालकों में गिरीश कुमार, भीकम सिंह, बनी सिंह, मलखान सिंह और मुन्ना लाल शामिल हैं। गिरीश कुमार और भीकम सिंह की भैंसें अचानक खड़े-खड़े गिरकर मर गईं। बनी सिंह की भैंस सुबह चारा डालने के समय मृत अवस्था में मिली। इसी तरह, मलखान सिंह और मुन्ना लाल की भैंसें भी सुबह मृत पाई गईं, जिनमें मुन्ना लाल की भैंस की मौत सुबह करीब 4 बजे हुई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पशुपालकों में अपने पशुओं को लेकर भय का माहौल है। कई लोग अपने पशुओं को अलग-थलग बांध रहे हैं, जबकि कुछ स्थानीय स्तर पर उपचार करा रहे हैं।ग्रामीणों ने इतनी कम समय में एक साथ पांच पशुओं की मौत को किसी गंभीर बीमारी का संकेत बताया है। उन्होंने प्रशासन से पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराने और बीमारी की पुष्टि करने की मांग की है, ताकि समय रहते अन्य पशुओं को बचाया जा सके। जानकारी मिलने पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तोमर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत पशुओं सहित अन्य पशुओं का परीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page