सासनी 19 मार्च । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आर्य समाज संचालित दयानंद बाल मंदिर में ‘रामोत्सव’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं वैचारिक समागम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की और भगवान श्री राम के आदर्शों के साथ-साथ हिंदू समाज की मजबूती के लिए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्यों और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के महत्व को रेखांकित किया। जिला संगठन मंत्री देव राज ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। विहिप के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने प्रभु श्री राम के जीवन दर्शन पर सारगर्भित विचार रखे। मंच का संचालन प्रखंड मंत्री जगदीश कुमार शर्मा ने किया, जबकि प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं में नैतिक मूल्यों के संचार पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग, हेमंत कौशल, चंद्रेश गर्ग, अशोक सिंह, समरसता प्रमुख आशीष पाराशर, सचिन भार्गव, जयपाल सिंह, अंकित उपाध्याय (प्रखंड संयोजक बजरंग दल), सत्यम रावत, विक्की कुशवाहा और जितेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सनातनी धर्मावलंबी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
भजन आत्मा का भोजन, इससे नष्ट होते
March 19, 2026
सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत, पत्नी
March 19, 2026
दोस्ती के जाल में फंसाकर 70 हजार
March 19, 2026
मेला देखकर लौट रही युवती से छेड़छाड़,
March 19, 2026
दहेज में कार की मांग को लेकर
March 19, 2026
ससुरालियों ने विवाहिता के गले में डाला
March 19, 2026
हाथरस में कार सवार पर युवक पर
March 19, 2026
Weather
Hathras
9:08 pm,
Mar 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















