सिकंदराराऊ (हसायन) 19 मार्च । चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर बुधवार की रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रात करीब साढे आठ बजे आई तेज आंधी और बूंदाबांदी ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके चलते कस्बा हसायन सहित देहात क्षेत्र के सभी पांचों फीडरों की आपूर्ति लगभग 10 घंटे तक ठप रही, जिससे हजारों ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारने पर मजबूर होना पड़ा। नगलारति 132 KV विद्युत उपकेंद्र से हसायन और महौं के लिए आने वाली 33,000 KVA की हाईटेंशन लाइन में आंधी और बारिश के कारण तकनीकी खराबी (ब्रेकडाउन) आ गई। सुरक्षा की दृष्टि से और मौसम खराब होने के कारण उपकेंद्र से जुड़े पांचों फीडर—हसायन कस्बा, बौनई, सीधामई, नगला आल और पीटीडब्ल्यू सीधामई की बिजली काट दी गई। इसका असर हसायन कस्बा, इन्द्रनगर, सिकतरा, सीधामई, निजामतपुर, हैथा रघुनाथपुर, बौनई, रसूलपुर और महासिंहपुर सहित दर्जनों गांवों पर पड़ा। सुबह 6 बजे के बाद मरम्मत कार्य पूरा होने पर ही आपूर्ति बहाल हो सकी। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन और बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी (SDO) शुभम सिंह ने बताया कि तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन की समस्या आ गई थी, जिसे ठीक कर सुबह आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में भगवान परशुराम की भव्य रथयात्रा
March 19, 2026
जरेरा में हुआ कुश्ती दंगल का रोमांचक
March 19, 2026
हाथरस में शनिवार को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर,
March 19, 2026
भजन आत्मा का भोजन, इससे नष्ट होते
March 19, 2026
सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत, पत्नी
March 19, 2026
दोस्ती के जाल में फंसाकर 70 हजार
March 19, 2026
मेला देखकर लौट रही युवती से छेड़छाड़,
March 19, 2026
Weather
Hathras
10:11 pm,
Mar 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























