सिकंदराराऊ (हसायन) 19 मार्च । नगर पंचायत में शासन द्वारा मनोनीत किए गए तीन विभिन्न जाति व वर्गों के सभासद जनप्रतिनिधियों का वार्ड सभासदों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह सम्मान समारोह नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के सभासद अंकुर शर्मा के जनसेवा केंद्र प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। समारोह के दौरान शासन द्वारा मनोनीत सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग और एससी वर्ग के सभासदों का सामूहिक अभिनंदन किया गया। वार्ड प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त सभासदों को अंग वस्त्र, पटका और मुकुट स्वरूपात्मक भगवा रंग की पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम दरबार का छायाचित्र भेंट किया गया और मिष्ठान खिलाकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनोनीत सभासदों के अनुभव से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अंकुर शर्मा, कुलदीप दिवाकर, हिमांशु वार्ष्णेय, पुरुषोत्तम कुशवाहा, कान्हा यादव और लालू सविता आदि उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत, पत्नी
March 19, 2026
दोस्ती के जाल में फंसाकर 70 हजार
March 19, 2026
मेला देखकर लौट रही युवती से छेड़छाड़,
March 19, 2026
दहेज में कार की मांग को लेकर
March 19, 2026
ससुरालियों ने विवाहिता के गले में डाला
March 19, 2026
हाथरस में कार सवार पर युवक पर
March 19, 2026
सादाबाद : छात्र-छात्राओं ने बनाए नवरात्र पोस्टर,
March 19, 2026
Weather
Hathras
8:50 pm,
Mar 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















