Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 19 मार्च । विकासखंड क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में चैत्रीय नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में अद्वैत मानव कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय सत्संग समारोह का भव्य शुभारंभ गुरुवार 19 मार्च से हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रख्यात संतों ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति और ज्ञान के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सत्संग के दौरान श्री नंगली से आए महाराज श्री भास्कर जी सहित महाराज आसाराम, कल्याण दास, रामानंद, रसपाल, संपूर्णा नंद, प्रकाश आनंद, विवेकानंद और महादेव आचार्य जी महाराज ने प्रवचन दिए। संतों ने आधुनिक जीवनशैली पर प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग सोशल मीडिया और स्मार्ट मोबाइल की आभासी दुनिया में खोकर ‘स्मार्ट’ बनने की होड़ में लगा है। उन्होंने आह्वान किया कि युवाओं को तकनीक के जाल से निकलकर शिक्षित होना चाहिए और ईश्वर की प्राप्ति के लिए सुमिरन का मार्ग अपनाना चाहिए। संतों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने सांसारिक कर्तव्यों को पूरा करते हुए सत्संग का सहारा लेना चाहिए, क्योंकि यही आत्मिक शांति का एकमात्र मार्ग है। इस धार्मिक आयोजन में राजेंद्र सिंह, रोशन सिंह, ओम प्रकाश, प्यारे लाल, सुनील कुमार, जन्ट सिंह, टिंकू सिंह और उदयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने शिरकत कर धर्म लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page