Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 मार्च। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस डायमंड द्वारा जलेसर रोड स्थित एक स्कूल में दिव्यांग बच्चों के समर्थन एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी प्रकार से कम नहीं होते हैं, उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और उचित अवसर की आवश्यकता होती है। उन्होंने समाज से अपील की कि इन बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें और उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को दिव्यांग बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी से यह भी आग्रह किया गया कि वे इन बच्चों के प्रति सहयोग, संवेदनशीलता और सम्मान का भाव रखें। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष श्रीमती पूजा वार्ष्णेय, अध्यक्ष श्रीमती प्रभा वार्ष्णेय, सचिव श्रीमती आशु वार्ष्णेय, श्रीमती सीमा वार्ष्णेय, श्रीमती रिशु वार्ष्णेय एवं श्रीमती अंजू वार्ष्णेय की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्षेत्र एवं कस्बे के विभिन्न धर्मों के अनुयायी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिसने सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया। विद्यालय प्रशासन एवं उपस्थित अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। सभी धर्मो के अनुयाई मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page