Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 17 मार्च । भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने आज कलेक्ट्रेट पर किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने एसडीएम धर्मेंद्र सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगढ़ मंडल महामंत्री चौधरी राम अवतार सिंह ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष उमाशंकर बांगर ने किया।संगठन के सदस्यों ने बताया कि यह प्रदर्शन प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को पर्याप्त बजट न दिए जाने के विरोध में किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों की प्रमुख मांगों में सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाना शामिल है। उन्होंने आलू की खरीद 1200 रुपये प्रति क्विंटल करने और किसानों को 500 रुपये प्रति कट्टा के हिसाब से सब्सिडी देने की मांग की।इसके अतिरिक्त, किसानों ने कोल्ड स्टोरेज मालिकों द्वारा आलू का किराया न बढ़ाने, बिजली के निजीकरण को रोककर सरकार द्वारा नियंत्रण लेने और प्रीपेड मीटर हटाने की मांग भी की। उन्होंने भारत सरकार से अमेरिका जैसे देशों के साथ किसान संबंधी आयात व्यापार न करने का भी आग्रह किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रामबाबू सिंह चौहान, अलीगढ़ मंडल महामंत्री राम अवतार सिंह, जिला अध्यक्ष उमाशंकर बांगड़, भगवान सिंह, केहरी सिंह, रमेश राणा, प्रदीप गर्ग, अरमान वर्मा और सूर्य प्रकाश सिंह सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page