Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 मार्च । श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई प्रथम द्वारा ग्राम नगला धन सिंह के जीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को विविध जागरूकता कार्यक्रमों की धूम रही। प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा यादव के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में छात्राओं ने न केवल योग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को समझा, बल्कि समाज को स्वच्छता और सुरक्षा का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के शिक्षक डॉ. सुमित कपूर और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललितेश तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। डॉ. सुमित कपूर ने स्वयंसेविकाओं को भस्त्रिका प्राणायाम, फेशियल योग और मेडिटेशन का अभ्यास कराया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मनुष्य का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब वह मानसिक और भावनात्मक रूप से भी सुदृढ़ हो।

शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में सघन स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इसके साथ ही, ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारों के साथ एक विशाल रैली निकाली गई। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। अग्नि शमन विभाग से आए दीपक कुमार ने छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके बताए। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का लाइव डेमो प्रदर्षित किया और बताया कि आपात स्थिति में सूझबूझ से कैसे जान-माल की रक्षा की जा सकती है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस सदस्य भूपेंद्र लालजी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page