Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 मार्च । उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-1 द्वारा जनपद की नगर पंचायतों में नामित सदस्यों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916 की धारा 9 की उपधारा (1) के खंड (घ) के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की नगर पंचायत सादाबाद में तीन व्यक्तियों को नामित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें चरन सिंह सागर, दिनेश त्यागी एवं चंद्रकांत बधौतिया को नगर पंचायत सदस्य मनोनीत किया गया है। शासन की इस अधिसूचना को स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। नामित सदस्यों से अपेक्षा है कि वे नगर विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं स्थानीय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। स्थानीय स्तर पर इस निर्णय का स्वागत किया गया है। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि नए नामित सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page