
हाथरस 17 मार्च । शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जेसीआई हाथरस रेनबो द्वारा अपना 10वां आतिष्ठापन समारोह एवं होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी उपस्थित रहीं। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और आराध्या बंसल द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना के साथ हुआ। समारोह के दौरान वृंदावन से आए इंस्टॉलेशन ऑफिसर जेसी प्रीत अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा जेसी मोनिका अग्रवाल, सचिव हिमानी बंसल और कोषाध्यक्ष शिल्पी बंसल को पद एवं गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई। इसके साथ ही बोर्ड के अन्य सदस्यों और नए सदस्यों दीपिका अग्रवाल, कविता अग्रवाल, अंजलि व संगीता को भी संस्था की सदस्यता की शपथ ग्रहण कराई गई। नवनियुक्त अध्यक्षा मोनिका अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी वर्ष में संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सेवा करना रहेगा। निर्वतमान अध्यक्षा जेसी दीप्ति बंसल ने वर्ष 2025 में किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण साझा किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम में आए अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात सदस्यों के लिए तंबोला खेल का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जेसी श्वेता बंसल व पायल बंसल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जोन डायरेक्टर जेसी रुपेश गर्ग, जेसी दीप्ति अग्रवाल, जेसी अंजलि मित्तल, जेसी मनीष मित्तल, जेसी सीमा अग्रवाल, चार्टर प्रेसिडेंट शिल्पी गर्ग, चारू अग्रवाल, रीना बंसल, आम्रपाली, रश्मि बुटिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

























