सिकंदराराऊ (हसायन) 17 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मिया पट्टी देवरी की एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का सुराग न लगने पर पीड़ित पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। गांव नगला मिया पट्टी देवरी निवासी रवेन्द्र कुमार पुत्र रामजीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री रुचि वर्मा (16 वर्ष), जो कक्षा 11वीं की छात्रा है, बीते 13 मार्च को सुबह करीब 8 बजे आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ जाने के लिए घर से निकली थी। वह अपने साथ स्कूल का बैग भी ले गई थी। शाम तक जब रुचि घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। पिता ने बताया कि उन्होंने विद्यालय में फोन कर जानकारी ली और अपनी सभी रिश्तेदारियों व रुचि की सहेलियों के यहाँ भी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और छात्रा की बरामदगी के लिए छानबीन प्रारंभ कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
भाकियू (हरपाल गुट) का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल,
March 17, 2026
बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के ऑपरेशन करने वाले
March 17, 2026
25 बार गुहार के बाद भी नहीं
March 17, 2026
दवा लेने के बहाने निकली 14 वर्षीय
March 17, 2026
हाथरस में गैस की किल्लत ने चमकाया
March 17, 2026
स्कूल वाहन हादसे पर अब सीधे नपेंगे
March 17, 2026
घर में घुसकर नकदी समेत लाखों के
March 17, 2026
Weather
Hathras
9:28 pm,
Mar 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























