Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 17 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह घर से दवा लेने के लिए कस्बा आई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। किशोरी की मां ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर अपनी पुत्री को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित मां ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में बताया कि 10 मार्च की सुबह करीब 10 बजे उनकी पुत्री दवा लेने के लिए कस्बा हसायन के बाजार गई थी। जब वह शाम तक घर वापस नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि रसूलपुर निवासी एक युवक उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया है।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ग्राम रसूलपुर निवासी सोहिल पुत्र समीम किशोरी को शादी करने के झांसे में लेकर कहीं भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सोहिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले की गहनता से छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page