Hamara Hathras

Latest News

सासनी 17 मार्च । 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री 1008 पदम् प्रभु दिगंबर जैन मंदिर सासनी में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान महावीर जन्मोत्सव 30 मार्च को हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकालीन अभिषेक, पूजन, शोभायात्रा एवं भगवान का पालना झुलाई, भजन का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान आयोजन की रूपरेखा तय की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस संबंध में जानकारी समाज के महामंत्री अंजय कुमार जैन ने दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page