सादाबाद 17 मार्च । कस्बे के प्रमुख समाजसेवी निरंजन प्रसाद जैसवाल का बीमारी के चलते मंगलवार सुबह करीब दस बजे आगरा में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। इससे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित उत्तम होटल के संचालक रहे श्री जैसवाल कई दशकों तक कस्बे में आयोजित हुए धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाते रहे। उनका प्रतिष्ठान लंबे समय से राजनीतिक हस्तियों के आने जाने के जाना जाता है। उनके जाने से परिवार बेहद आहत है। जीवन के करीब 80 वर्ष पूरे कर चुके श्री जैसवाल अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र गिरीश, अवनीश, मनीष सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा मोहल्ला जैसवाल स्थित पैतृक आवास से आज शाम चार बजे बिजलीघर रोड स्थित मोक्ष धाम के लिए निकलेगी। उनके निधन पर विधायक गुड्डू चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, डॉ. अनिल चौधरी सहित जैसवाल समाज, नगर के प्रबुद्ध जनों आदि ने शोक व्यक्त किया है।


























