Hamara Hathras

Latest News

सासनी 16 मार्च । सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। युवक का आरोप है कि परिवार द्वारा उसकी शादी का विरोध किए जाने से क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है। मिली जानकारी के अनुसार, सासनी क्षेत्र के गांव निवासी युवक का अपने बड़े भाई की साली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक उससे विवाह करना चाहता था। जब इस बात की भनक परिजनों को लगी, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। पारिवारिक विरोध से आहत होकर युवक ने सोमवार को घर में रखा विषाक्त पदार्थ (जहर) खा लिया। जहर के सेवन से युवक की हालत तुरंत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। उसे इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस लेकर पहुंचे, जहाँ इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवक के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि सही कारणों का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page