Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 मार्च । नगला गिरधारी मार्ग पर सोमवार दोपहर 12 वर्षीय किशोर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। खेल-खेल में लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से छू जाने के कारण यह हादसा हुआ। किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बंगालपुरा सादाबाद निवासी अरबाज पुत्र गुड्डू सोमवार दोपहर अपने साथियों के साथ नगला गिरधारी मार्ग के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। पाइप छूते ही अरबाज को तेज करंट लगा और वह बुरी तरह झुलसकर मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। चिकित्सकों ने वहां प्राथमिक उपचार किया, लेकिन शरीर पर गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अरबाज को बेहतर उपचार के लिए आगरा के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घटना से परिजन बेहद चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page