सादाबाद 16 मार्च । आगरा रोड पर आलू से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉला में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉला सादाबाद से आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने अचानक इंजन से धुआं निकलते देखा। स्थिति को भांपते हुए उसने तुरंत ट्रैक्टर को सड़क किनारे रोक दिया और वाहन से कूद गया। चालक के कूदते ही ट्रैक्टर में आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद वहां मौजूद राहगीरों ने पास के हैंडपंप से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने आलू की बोरियों को गीला कर आग को फैलने से रोक दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि मौसम में बदलाव और हल्की बूंदाबांदी के कारण इन दिनों किसान जल्द से जल्द आलू को कोल्ड स्टोर तक पहुंचाने में जुटे हैं। इसी वजह से क्षेत्र की सड़कों पर आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं। यह ट्रैक्टर-ट्रॉला भी सादाबाद से आगरा के एक कोल्ड स्टोर में आलू रखने जा रहा था। इस संबंध में सादाबाद के सीओ अमित पाठक ने बताया कि आग लगने की सूचना कोतवाली में किसी ने नहीं दी थी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में भाजपा के जिला प्रतिनिधि और
March 16, 2026
अपराध गोष्ठी में एसपी ने अपराधियों पर
March 16, 2026
सीबीएसई 12वीं की हिंदी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,
March 16, 2026
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में
March 16, 2026
न्यायालय से फरार चल रहा प्रधान पति
March 16, 2026
प्रधान की माताजी के निधन पर राज्यसभा
March 16, 2026
ट्रांसफार्मर पर तार डालने को लेकर दो
March 16, 2026
Weather
Hathras
10:51 pm,
Mar 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























