सिकंदराराऊ (हसायन) 16 मार्च । विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पिछौंती स्थित सावन कृपाल आश्रम की शाखा पर परम पूज्य संत राजिंदर सिंह जी महाराज की असीम अनुकंपा से एक भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर आध्यात्मिक लाभ उठाया। सत्संग के दौरान संत राजिंदर सिंह जी महाराज के अनमोल वचनों को ऑडियो और वीडियो माध्यम से प्रसारित किया गया। महाराज जी के संदेशों में प्रेम, शांति और मानवता की सेवा पर विशेष बल दिया गया। उनके आध्यात्मिक वचनों को सुनकर उपस्थित संगत भाव-विभोर हो उठी। सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आंतरिक शांति और ईश्वर की भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। सत्संग की समाप्ति के उपरांत आश्रम परिसर में विशाल लंगर प्रसादी का आयोजन हुआ। यहाँ सेवादारों ने निस्वार्थ भावना से सेवाएं दीं। लंगर में बिना किसी भेदभाव के संगत और क्षेत्रीय निवासियों ने एक साथ पंगति में बैठकर सादगी और प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। यह दृश्य सामाजिक समरसता और एकता की अनुपम मिसाल पेश कर रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के सेवादारों का विशेष योगदान रहा। अनुशासन और श्रद्धा के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की और इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की कामना की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में
March 16, 2026
न्यायालय से फरार चल रहा प्रधान पति
March 16, 2026
प्रधान की माताजी के निधन पर राज्यसभा
March 16, 2026
ट्रांसफार्मर पर तार डालने को लेकर दो
March 16, 2026
जर्जर लाइनों और पोलों को बदलने का
March 16, 2026
ट्रैक्टरों की टक्कर के बाद भड़के ग्रामीण,
March 16, 2026
प्रेम प्रसंग के विरोध से आहत युवक
March 16, 2026
Weather
Hathras
9:08 pm,
Mar 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























