Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मार्च । प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अन्य शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक शिक्षक भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने की। बैठक में जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्ष, मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 4 अप्रैल 2026 को टीईटी के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित धरने के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी ब्लॉकों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिल्ली जाकर धरने में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आंदोलन को सफल बनाया जा सके। बैठक में जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश से प्राथमिक शिक्षक संघ सुरेश कुमार शर्मा, राजवीर सिंह अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, विजयवीर सिंह, यतेंद्र पाठक, राजेश कुमार गौतम मंडलीय महामंत्री गिर्राज किशोर, मनोज कुमार, नेत्रपाल कोली, योगेंद्र शर्मा संतोष कुमार, गोविंद रावत शशि कुलश्रेष्ठ राधेश्याम, कृष्ण कुमार कौशिक, नरेश मीणा, गिरीश कुमार वार्ष्णेय, नीरज नरेश श्रोती, रणवीर सिंह, योगेंद्र शर्मा कुलदीप सिंह गौरव पचौरी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page