Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मार्च । जिला हाथरस टेंट, लाइट, कैटरिंग एवं फूल व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में कमला श्री वाटिका में विशाल होली मिलन समारोह एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष श्री हरि मोहन शर्मा ‘गुरूजी’ ने की, जबकि जिला कोषाध्यक्ष गंगा शरण सैनी एवं बालकिशन शर्मा ‘बालों गुरु’ ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। समारोह के मुख्य अतिथि कासगंज टेंट लाइट व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कालीचरण राजपूत तथा जिला महामंत्री बॉबी भाई रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि होली का पावन पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करता है। होली मिलन समारोह में आगरा सहित विभिन्न जनपदों से आए टेंट, लाइट, कैटरिंग और फूल व्यापारी भाइयों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशाल कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें डॉ. उपेंद्र झा ‘धमाका’, पंडित हाथरसी रामजीलाल शिक्षक, श्याम बाबू ‘चिंतन’, प्रदीप पंडित और मंगल पांडे ने अपनी कविताओं के माध्यम से हास्य, व्यंग्य और सामाजिक संदेश प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में होली के पारंपरिक गीतों और झांकियों के माध्यम से भी ब्रज संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर हाथरस के व्यापारियों द्वारा मुख्य अतिथियों तथा विभिन्न जनपदों से आए टेंट, लाइट, कैटरिंग और फूल व्यापारियों का अंगवस्त्र, माला, शॉल और मोतियों की माला पहनाकर तथा ब्रज के बांके बिहारी लाल की तस्वीर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। समारोह में प्रमुख रूप से बालकिशन शर्मा ‘बाल गुरु’, ब्रजमोहन शर्मा ‘गुरु’, हकन गुरु, कैलाश चंद्र शर्मा, चौधरी ऋषि कुमार सिंह, चौधरी सतवीर सिंह कोटा, राजीव पांडे, सोनू इवेंट, राकेश सक्सेना ‘केक बाबू’, कौशल किशोर शर्मा (साउंड), सूरजपाल सिंह, होशियार सिंह, आशु फूल वाले, हाजी साबिर अली, किशन सहाय शर्मा, रेशम सिंह, किशोर कैटर्स, जगजीत शर्मा (कैटर्स), रविंद्र कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, पवन कुमार ‘जुगनू’ (लाइट वाले), बृजेश तिवारी, पवन तिवारी, राजकुमार कुशवाहा (डेकोरेटर), लालाराम, आरके सिंह, रामकिशोर ‘भोलापनिया’, राजकुमार, विष्णु पाठक और मदन मोहन वासने सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page