Hamara Hathras

Latest News

सासनी 15 मार्च । जनपद के सासनी कस्बे में शनिवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आगरा–अलीगढ़ राजमार्ग स्थित तहसील के पास एक कोल्ड स्टोरेज की पीछे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना में कोल्ड स्वामी को भारी नुकसान होने का अनुमान है, हालांकि गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात तहसील के निकट स्थित काना कोल्ड स्टोरेज के नंबर-1 चेंबर की दीवार लेंटर सहित आधी रात के समय अचानक गिर गई। दीवार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि जिस चेंबर की दीवार गिरी है, उसमें लगभग 35 हजार आलू के कट्टे रखने की क्षमता है। कोल्ड स्टोरेज के स्वामी विश्वजीत सिंह के अनुसार शनिवार रात तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली तड़क रही थी। उनका कहना है कि आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है और करीब 8 हजार आलू के कट्टे मलबे में दब गए हैं। इसके अलावा छत पर लगे पैनल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page