Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मार्च । समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज बहुजन समाज के महानायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती बहुजन दिवस एवं पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कांशीराम जी ने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को एकजुट कर उन्हें राजनीतिक भागीदारी का रास्ता दिखाया। समाजवादी पार्टी के अनुसार पीडीए का अर्थ समाज के सभी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों की एकजुटता है, जो सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को मजबूत करती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा , अजय सिकवार, बनी सिंह बघेल, एस.पी. सिंह सेंगर, राम नारायण काके, मुहर सिंह, ललित चौधरी, राणा प्रताप सिसोदिया, सतेंद्र यादव, चिराग वार्ष्णेय, साकेत कुमार राहुल, लोकेश यादव, चिंटू शर्मा, इंजी. राजकुमार दिवाकर, रवेन्द्र प्रजापति, मनीष चौधरी, पंजाबी पोनिया, अरविंद सैनी, अकील क़ुरैशी, जुगनु माहौर, देवकीनंदन प्रजापति, रामाशंकर गोला, कालीचरण, जितेंद्र कुमार सेंगर, रमेश चंद्र अहेरिया, डॉ. राधेश्याम रज्जक, नरेश दिवाकर, हेमंत गौड, विनोद कुशवाहा, यश भारती एवं अरविंद कुमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page