
हाथरस 14 मार्च । सासनी निवाी नारायन प्रसाद उर्फ रामकुमार शर्मा के साथ शुक्रवार को लूट का मामला सामने आया। 13 मार्च को वे एक बैंक शाखा से रुपये निकालकर लौट रहे थे, तभी दो महिलाओं ने जबरन थैले से पैसे छीन लिए। शोर मचाने पर भीड़ जुटती देख महिलाएं भागीं, लेकिन पीड़ित और जनता ने पीछा कर केएल जैन स्कूल के सामने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में महिलाओं ने नाम ज्योति पत्नी गब्बर और करीना पत्नी सावंत निवासी गुलखेड़ी, राजगढ़ (मप्र) बताए। तलाशी में लूटे रुपये बरामद हुए। पीड़ित बेटे विजय और अमित कुमार सिंह के साथ उन्हें थाने ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।




















