
हाथरस 14 मार्च । एक व्यक्ति ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि 23 नवंबर 2025 की रात उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को अभिषेक उर्फ भोला निवासी कोरना बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी व बेटी अभिषेक के घर गईं तो नेमसिंह व वीरेंद्र सिंह ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाने में रिपोर्ट लेकर रख ली गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी गई पर कोई कदम नहीं उठा। पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया।




















