Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मार्च । महिला थाने में गीता देवी निवासी शेर पुर थाना हाथरस जंक्शन ने तहरीर दी कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व सिद्ध नगर निवासी पंकज से हुई थी। मां ने पांच लाख खर्च किए थे, फिर भी ससुराल वाले बुलट बाइक की मांग कर रहे थे। मना करने पर पति, सास-ससुर, जेठ-जिठानी व अन्य ने मारपीट व प्रताड़ना शुरू कर दी। 13 जून 2022 को गीता को बेटी सहित मारपीट कर मायके छोड़ दिया गया। समझौते के बाद भी प्रताड़ना जारी रही और 28 सितंबर 2025 को दो बच्चों के साथ उसे फिर मायके लाकर गला घोंटने का प्रयास किया गया। मां और अशोक ने बचाया। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page