Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मार्च । चंदपा के गुमानपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर हमला हो गया। गजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च की शाम योगेश कुमार, विकास कुमार और राहुल देव उनके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से गजेंद्र सिंह, उनके भाई सत्यप्रकाश, दादी ज्ञानदेवी और चाचा शंकरलाल पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव वाले पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page