Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मार्च । चंदपा के गांव कुवरपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस से मना करने पर मारपीट हो गई। सूरजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 12 मार्च की रात भतीजी की शादी में परिवार के साथ आए थे। गांव के कुलदीप, हरिकिशन, धीरज, राज, भोला व शिवम डीजे पर देर रात तक डांस कर रहे थे। मना करने पर आरोपितों ने सूरजपाल, उनके बेटे दीपक, पत्नी और बहू पूजा के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपित भाग गए। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page