Hamara Hathras

Latest News

सासनी 14 मार्च । अलीगढ़ रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी के समीप शुक्रवार रात बाइक सवार एक युवक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया और वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला भुस निवासी 21 वर्षीय राजा शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे अलीगढ़ की ओर से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। जैसे ही वह कस्बा की पुरानी सब्जी मंडी के पास पहुँचा, अचानक उसकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में राजा का सिर डिवाइडर से टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर ही गिर गया। हादसा देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। चिकित्सकों ने राजा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुँच गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात तक युवक का उपचार जिला अस्पताल में जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page