
हाथरस 14 मार्च । चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गुमानपुरा में चल रहे मेले में शराब पीकर आपस में मारपीट झगड़ा कर कर रहे चार लोगों का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया l
गुमानपुरा निवासी योगेश, विकास, राहुल पुत्रगड़ रामबहोरी और गजेंद्र पुत्र भगवान सिंह शुक्रवार की बीती रात मेले में शराब पीकर आपस में मारपीट और झगड़ा करने लगे जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई मौके पुलिस ने झगड़ा करने वालों को थाने लाकर शांति भंग में चालान कर दिया चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है ये लोग मेले में शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे चारों लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया है और मामले की जाँच की जा रही है




















