Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मार्च । एनडीपीएस के मामले में न्यायालय से लम्बे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को चंदपा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया l अमित पुत्र पप्पू सिंह निवासी नगला तुंदला थाना हाथरस गेट एनडीपीएस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था इसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किए थे जिस पर चंदपा थाने के एस आई संतोष कुमार ने अमित को पकड़कर शनिवार को न्यायलय में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page