Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 14 मार्च । राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा में राष्ट्रीय सेवा योजना के शनिवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रिया बंसल के निर्देशन में शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुरसण्डा से रूपेन्द्र सिंह नंबरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक अमित कुमार गर्ग ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों ने सुबह प्राथमिक विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया। इसके बाद, स्वयंसेवकों को विभिन्न टोलियों में बांटा गया, उनका नामकरण किया गया और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य अतिथि रूपेन्द्र सिंह नंबरदार ने अपने संबोधन में बढ़ते जल संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्वयंसेवकों को जल संरक्षण के महत्व और इसके विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि अमित कुमार गर्ग ने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रिया बंसल ने सात दिवसीय शिविर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयंसेवकों को आत्म-अनुशासन के साथ समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, डॉ. डी. के. तोमर, डॉ. नरेन्द्र सिंह, प्रो. डी. के. गौतम, डॉ. राधा शर्मा, नीरज उपाध्याय, ओमकार वर्मा, अमित और ओम सिंह का सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page