
हाथरस 14 मार्च । सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के बरामई गांव निवासी उमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी तीन वर्ष पहले गाजियाबाद के दिनेश के साथ हुई थी। पिता ने दहेज में नकदी, आभूषण और घरेलू सामान दिया, लेकिन ससुराल वाले स्विफ्ट डिजायर कार की मांग कर रहे थे। मना करने पर पति, ससुर, सास, देवर व अन्य ने मारपीट की। विरोध करने पर सभी एक राय होकर उमा को गांव के बाहर हाथरस रोड पर छोड़ गए। ग्रामीणों ने बचाया। पुलिस ने तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।




















