Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मार्च । सासनी में तीन दिन से लापता एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव शुक्रवार देर शाम पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सुसायत कला निवासी प्रेम पाल सिंह (लगभग 53 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रेम पाल सिंह 10 मार्च को अपनी पत्नी से कहासुनी के बाद घर से चले गए थे। उनके पुत्र प्रदीप कुमार ने 13 मार्च को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार देर शाम को ग्रामीणों ने हनुमान चौकी स्थित वन चेतना केंद्र में एक पेड़ पर शव लटका देखा। हनुमान चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page