Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मार्च । चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला उसर गांव में 8 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने चंदपा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगला उसर निवासी चौधरी प्रमोद सिंह ने बताया कि उनका पुराना मकान तोड़ा जा रहा था। इसके चलते उनका परिवार गांव में ही अपने घेर (बाड़े) में रह रहा था। घर का सारा सामान भी घेर में ही रखा हुआ था। 8 मार्च की रात चोरों ने इसी घेर से आभूषण चुरा लिए। चोरी हुए आभूषणों में एक सोने की चेन, सोने की झुमकी, 9 सोने की अंगूठी, सोने के कानों के झाले, दो सोने के ‘यू’, एक मंगलसूत्र और एक सोने का पत्ता शामिल है। इसके अतिरिक्त, आठ जोड़ी चांदी की पाजेब भी चोरी हुई हैं, जिनका वजन लगभग 1 किलो 400 ग्राम है। इन सभी आभूषणों की कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रमोद सिंह ने शुक्रवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ चंदपा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page