Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मार्च । क्षेत्र के गांव संगीला में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की भव्य शोभायात्रा एवं विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सादाबाद ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर आयोजकों द्वारा ब्लॉक प्रमुख का फूल-मालाएं पहनाकर और पीतांबर ओढ़ाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए रामेश्वर उपाध्याय ने मेले की बधाई देते हुए कहा कि “मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम भाव और भाईचारा बढ़ता है। जब सर्व समाज के लोग एकजुट होकर मेले में सम्मिलित होते हैं, तो इससे एकता का संदेश जाता है और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है।” आयोजन समिति ने ब्लॉक प्रमुख के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान भक्तिमय माहौल में काली मईया की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला।

ये रहे मौजूद

इस भव्य कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से ऋषि शर्मा, रवि शर्मा, विपन शर्मा, राकेश शर्मा, सुंदरलाल शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, आशू शर्मा, प्रयास शर्मा, कल्ला शर्मा, ललतेश शर्मा, देवी शर्मा, भिक्की शर्मा, हरस्वरूप शर्मा, मुरारीलाल शर्मा समेत भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page