Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 13 मार्च । कस्बे में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग सुभाष चंद्र वार्ष्णेय की मौत हो गई। तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष चंद्र वार्ष्णेय (पुत्र शंकर लाल वार्ष्णेय) मूल रूप से बसई गांव के निवासी थे और वर्तमान में सिकंदराराऊ में रह रहे थे। शुक्रवार को वह हसायन से सिकंदराराऊ लौट रहे थे। हाथरस रोड पर सुआ मोहनपुरा गांव के पास तेजवीर सिंह के होटल के पास वह सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष चंद्र वार्ष्णेय सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page