Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 मार्च। मुरसान क्षेत्र में दाह संस्कार में शामिल होने गए एक युवक की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर बाइक चोरी कर अपने रिश्तेदारों को देने और वापस करने के बदले 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मथुरा जनपद के पव्वीपुर निवासी शकील ने पुलिस अधीक्षक हाथरस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान उसकी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि विक्रम नामक व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली और उसे अपने सालों सोनू और मोनू को दे दी। जब उसने विक्रम से अपनी मोटरसाइकिल वापस मांगी तो उसने 10 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि रुपये दिए बिना बाइक वापस नहीं मिलेगी। शकील ने बताया कि इस संबंध में उसने थाना मुरसान में शिकायत भी की थी, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page