Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 मार्च। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव नगला उसर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए, जिससे परिवार सदमे में है। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली चंदपा में दी है।

पीड़ित चौधरी प्रमोद सिंह ने बताया कि 8 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि गांव में उनके पुराने मकान को तुड़वाया जा रहा था, जिसके कारण पूरा परिवार गांव में ही अपने घेर में रह रहा था और घर का अधिकांश सामान भी वहीं रखा हुआ था। आरोप है कि चोरों ने घेर में रखे सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में सोने की चेन, झुमकी, नौ सोने की अंगूठियां, कानों के झाले, एक मंगलसूत्र, एक सोने का पत्ता और आठ जोड़ी चांदी की पाजेब शामिल हैं। बताया गया कि चोरी हुए चांदी के आभूषणों का वजन करीब एक किलो चार सौ ग्राम है। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने चंदपा कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page