Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 मार्च। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में चोरों ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब चार लाख रुपये की नगदी, बैंक पासबुक और चेकबुक चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव भोजपुर निवासी सोहन सिंह पुत्र दीपंचद्र ओढ़पुरा स्थित बिजली विभाग के वर्कशॉप में टैकिंग का कार्य करते हैं। पीड़ित के अनुसार उन्होंने जमीन खरीदने के लिए बैंक से चार लाख रुपये निकालकर घर की अलमारी में रखे थे। बताया गया कि 6 मार्च को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने कार्य पर चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी बेबी और बेटा रजत खेतों पर चले गए थे। करीब सवा 11 बजे जब पत्नी बेबी घर लौटीं तो देखा कि घर की अलमारी खुली पड़ी है। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे चार लाख रुपये नगद, बैंक पासबुक और चेकबुक सहित अन्य जरूरी कागजात गायब मिले। चोरी की जानकारी मिलते ही सोहन सिंह भी घर पहुंच गए और आसपास काफी तलाश की, लेकिन न तो नगदी मिली और न ही अन्य सामान का कोई पता चला। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page